CISF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: मधुबन में अवैध कोयला खदानों पर छापा, कई मुहाने बंद

CISF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: मधुबन में अवैध कोयला खदानों पर छापा, कई मुहाने बंद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मधुबन थाना क्षेत्र में वर्षों से चल रहे अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, अचानक हुई छापेमारी से माफियाओं में मची हलचल

धनबाद जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध कोयला खनन पर बुधवार को बड़ी कार्रवाई हुई।
CISF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध खदानों पर छापा मारते हुए कई मुहानों को चिन्हित किया और तत्काल भराई कर उन्हें बंद कर दिया।

इस अचानक कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त कोयला माफियाओं और कारोबारियों में अफरातफरी मच गई।
सूत्रों के मुताबिक, इस इलाके में महीनों से रात के अंधेरे में कोयले की खुदाई और ढुलाई की जा रही थी।
इस गोरखधंधे से सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा था, साथ ही पर्यावरण और सुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था।

स्थानीय लोग और मीडिया कई बार इस अवैध गतिविधि की शिकायत कर चुके थे, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हो रही थी।
अब इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सख्ती की उम्मीद जगी है।

About Author

error: Content is protected !!