मां ने ही की बेटे की शिकायत, दोस्तों संग पहुंच गया हवालात – रांची से चौंकाने वाला मामला

मां ने ही की बेटे की शिकायत, दोस्तों संग पहुंच गया हवालात – रांची से चौंकाने वाला मामला

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची (Prime News 24):
राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने ही बेटे और उसके दोस्तों पर घर से सोने के गहने चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।

पीड़िता शालिनी विजेता टोप्पो ने अपने बेटे बी. वेनिस जेवियर और उसके मित्रों पीयूष शर्मा और कुणाल कुमार सोनी के खिलाफ शिकायत दी। आरोप है कि बेटे ने अलमारी से सोने के गहने निकालकर अपने एक परिचित को बेच दिए।

12 घंटे में पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

31 जुलाई को दर्ज की गई इस शिकायत के बाद रांची के डीआईजी सह एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी अजीत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मात्र 12 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में:

बी. वेनिस जेवियर (शिकायतकर्ता का बेटा)

पीयूष शर्मा (वेनिस का मित्र)

कुणाल कुमार सोनी (एक अन्य सहयोगी) शामिल हैं।

क्या कहती है पुलिस?

पुलिस का कहना है कि यह मामला पारिवारिक विश्वासघात से जुड़ा है और मामले की गहन जांच की जा रही है। साथ ही गहनों की बरामदगी और बिक्री से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।

सवाल उठता है…

जब एक मां को ही अपने बेटे पर चोरी का शक हो और वह पुलिस तक पहुंचने को मजबूर हो जाए, तो समाज में रिश्तों की गिरती साख पर सवाल खड़ा होता है।

 

About Author

error: Content is protected !!