साहिबगंज में बड़ा नाव हादसा — 3 लापता, 1 शव बरामद

साहिबगंज में बड़ा नाव हादसा — 3 लापता, 1 शव बरामद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साहिबगंज:
गंगा नदी में एक बड़ा हादसा सामने आया है। साहिबगंज जिले के गंगा नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजपुर गदाई दियारा के पास यात्रियों से भरी एक नाव गंगा नदी में डूब गई। नाव में लगभग 32 लोग सवार थे।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से 28 लोग तैर कर सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन अब तक 3 लोग लापता बताए जा रहे हैं। एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है।

यह घटना झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा के नजदीक हुई है, जिससे राहत कार्य में दोनों राज्यों की टीमें जुटी हुई हैं। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और लापता लोगों की तलाश जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, और अचानक असंतुलन के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

हम अपील करते हैं: नदी पार करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें और ओवरलोड नाव में सफर न करें।

 

About Author

error: Content is protected !!