शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति गंभीर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आज सुबह जमशेदपुर स्थित अपने घर में बाथरूम में फिसलने के कारण उन्हें गहरी चोट आई, जिससे उनके मस्तिष्क में ब्लड क्लॉट बनने की जानकारी है ।
झारखंड स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने पुष्टि की कि यह घटना अचानक हुई और उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है ।
उन्हें तत्काल बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है ।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बताया कि मंत्री को ब्रेन हैमरेज हुआ है, जो अचानक बढ़े दाब के कारण उत्पन्न हुआ था। उन्होंने अपोलो अस्पताल के निदेशक से भी मामले की पुष्टि की है ।
पूर्व विधायक कुणाल सरंगी ने मीडिया से अपील की है कि बिना आधिकारिक पुष्टि के कोई अफवाह न फैलाएँ। उन्होंने दोहराया कि “हालत गंभीर है लेकिन स्थिर है” ।
कुणाल सरंगी ने मीडिया से आग्रह किया है कि इलाज संबंधी किसी भी समाचार को आधिकारिक सूत्र से पुष्टि करने के बाद ही प्रकाशित करें ।
मंत्री रामदास सोरेन के बारे में कुणाल सारंगी ने X पर किया यह पोस्ट
रांची : शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के मामले में कुणाल सारंगी ने X पर पोस्ट कर लिखा “मेरा विनम्र आग्रह होगा सभी लोगों से और मीडिया के साथियों से कृपया मंत्री RamdassorenMLA जी के स्वास्थ्य के बारे में बिना आधिकारिक जानकारी के कुछ भी साझा न करें। मैं उनके साथ हूँ और हम लोग दिल्ली के अपोलो अस्पताल पहुँचने वाले है। उनकी स्थिति गंभीर ज़रूर है लेकिन स्थिर है सारे Vital Parameters वे Maintain कर रहे हैं। ईश्वर की कृपा, डॉक्टरो की मेहनत और आप सबकी दुआओं से वे ज़रूर ठीक हो जाएंगे। कृपया ईश्वर से प्रार्थना करें।”