देवघर में कांवरियों से भरी बस भीषण हादसे का शिकार, 6 की मौत, 20 घायल — मंजर हुआ भयावह

देवघर में कांवरियों से भरी बस भीषण हादसे का शिकार, 6 की मौत, 20 घायल — मंजर हुआ भयावह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देवघर, झारखंड:

श्रावण मास की पावन यात्रा उस समय मातम में बदल गई जब बाबा बैद्यनाथ धाम से बासुकीनाथ धाम जा रही कांवरियों से भरी एक बस मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई।

घटना सोमवार सुबह की है, जब तेज रफ्तार बस की आमने-सामने टक्कर एक एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई।

करीब 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को स्थानीय मोहनपुर स्वास्थ्य केंद्र और देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए।

बस में सवार सभी श्रद्धालु बिहार के बेतिया और गया जिलों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस में क्षमता से अधिक श्रद्धालु सवार थे और चालक ने तेज गति में वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह भीषण टक्कर हुई।

फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है

 

About Author

error: Content is protected !!