धनबाद में अधिवक्ता के सहयोगी का अपहरण, फिरौती की मांग से मचा हड़कंप

धनबाद में अधिवक्ता के सहयोगी का अपहरण, फिरौती की मांग से मचा हड़कंप

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची जाने की बात कहकर निकला था युवक, एक लाख रुपये की फिरौती की मांग, पुलिस जांच में जुटी

धनबाद: धनबाद जिले में लोदना भागा के रहने वाले आकाश सिंह के रहस्यमय ढंग से लापता होने और फिरौती की मांग के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। आकाश सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी के सहयोगी के रूप में कार्यरत थे। वह सोमवार को रांची जाने की बात कहकर स्कूटी से निकले थे, लेकिन देर शाम तक जब कोई संपर्क नहीं हुआ, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।

परिजनों के अनुसार, जब उन्होंने आकाश के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, तो फोन किसी अनजान व्यक्ति ने उठाया। पहले बातचीत सामान्य रही, लेकिन कुछ देर बाद उसी नंबर से दोबारा कॉल आया और एक लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए आकाश के पिता और अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी ने धनसार थाना में अपहरण की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आकाश की स्कूटी बरामद कर ली है और प्रमोद सिंह नामक एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

धनबाद पुलिस के अनुसार, यह मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है और हर संभावित पहलू से जांच की जा रही है। आकाश की सुरक्षित बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

आकाश के पिता बेटे की सलामती को लेकर बेहद चिंतित हैं और लगातार थाने में मौजूद हैं। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी ने जिला प्रशासन से अपील की है कि आकाश को जल्द से जल्द सुरक्षित वापस लाया जाए, जिससे किसी अनहोनी की आशंका से बचा जा सके।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

आकाश सिंह अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी के सहयोगी हैं

स्कूटी सहित लापता, बाद में फिरौती की कॉल

पुलिस ने स्कूटी बरामद की, एक संदिग्ध हिरासत में

अपहरण की प्राथमिकी दर्ज, छापेमारी जारी

 

About Author

error: Content is protected !!