श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी ने किया जलाभिषेक भगवान शिव से क्षेत्रवासियों के लिए सुख-शांति की कामना

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

पूर्वी टुंडी (धनबाद):

श्रावण मास की तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी रवि कुमार ने आस्था व श्रद्धा के साथ लटानी शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

 

इस विशेष पूजन कार्यक्रम का संचालन पंडित हाराधन भट्टाचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया। उन्होंने थाना प्रभारी को विधिपूर्वक पूजा कराई और बताया कि श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस मास में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है।

 

पूजन कार्यक्रम में समाजसेवी मनोज मंडल, कन्हाई मंडल, गणेश दत्त, विशाल कुमार समेत अनेक श्रद्धालु और ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में खुशहाली और सौहार्द का वातावरण बने रहने की प्रार्थना की।

 

श्रावण मास में भगवान शिव की कृपा पाने हेतु इस प्रकार के धार्मिक आयोजन पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का केंद्र बने

हुए हैं।

 

About Author

error: Content is protected !!