GT सर्विस रोड पर अनियंत्रित वाहन पलटा, सड़कों पर बिखरे सैकड़ों शराब की पेटी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद, झारखंड
धनबाद जिले के सहजोरी स्थित GT सर्विस रोड पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार मालवाहक वाहन (JH10CA7024) अनियंत्रित होकर डिवाइडर के पास पलट गया। हादसे के समय हल्की बारिश हो रही थी, जिससे सड़क गीली थी और वाहन फिसल गया। वाहन में लदी सैकड़ों पेटियां शराब की थीं, जो सड़क पर बिखर गईं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन काफी तेज रफ्तार में था। चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी फिसलकर पलट गई। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन शराब की भारी खेप नष्ट हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया। पुलिस ने पलटे हुए वाहन को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है, ताकि आवागमन बहाल हो सके।
शराब कहां ले जाई जा रही थी?
फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि वाहन में लदी शराब की खेप वैध थी या नहीं और इसे कहां भेजा जा रहा था। प्रशासन इस संबंध में दस्तावेजों की जांच कर रही।
धनबाद जिला प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि बरसात के मौसम में विशेष सतर्कता बरतें। गीली और फिसलन भरी सड़कों पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना जानलेवा साबित हो सकता है।