Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद | टुंडी:
टुंडी पुलिस ने एक फर्जी लूटकांड का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। भारत माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी ने मानसिक तनाव में आकर खुद के साथ ₹97,141 की लूट की झूठी कहानी गढ़ी। इस मामले में टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकर प्रसाद के नेतृत्व में त्वरित जांच की गई, जिसमें पूरा मामला फर्जी निकला।
कांड संख्या 107/25 के तहत दर्ज मामले की जांच के दौरान पुलिस को संदेह हुआ। पूछताछ में फाइनेंस कर्मी टूट गया और स्वीकार कर लिया कि लूट की कोई घटना नहीं हुई, बल्कि उसने खुद ही यह साजिश रची थी।
डीएसपी धीरेंद्र नारायण बांका ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी मानसिक दबाव में था और पैसों की हेरा-फेरी को छिपाने के लिए यह नाटक रचा। पुलिस की सख्त पूछताछ और तकनीकी जांच से पूरा सच सामने आ गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
👉 इस घटना से एक बार फिर यह साबित हो गया कि झूठ कितनी भी चालाकी से बोला जाए, सच सामने आ ही जाता है।
रिपोर्ट: ब्यूरो, धनबाद