अवैध लॉटरी धंधे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संचालक गिरफ्तार, ब्रेज़ा गाड़ी समेत उपकरण जब्त
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद/निरसा – वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को निरसा एसडीपीओ रजतमनी बाखला के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने एमपीएल ओपी क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर गांव के नीचे टोला में छापेमारी कर अवैध लॉटरी के कारोबार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने घर से लॉटरी छपाई में प्रयुक्त उपकरणों के साथ-साथ एक ब्रेज़ा कार (JH10CX7725) भी जब्त की है।

कारोबार का संचालन कर रहे शेख मशीरुल (पिता- शेख नोशाद) को मौके से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
जब्त समान में शामिल हैं:
लॉटरी छपाई मशीन
प्रिंटिंग मशीन
ज़ेरॉक्स मशीन
लैपटॉप
ब्रेज़ा गाड़ी (अवैध लॉटरी सप्लाई में प्रयुक्त)
पुलिस ने मामला कांड संख्या 425/25 के तहत BNS की धारा 318(4), 336(3), 338(2), 61(2)(A)(B) और लॉटरी रेगुलेशन एक्ट 1998 की धारा 7/3 में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया है।
क्या दो दिन की जेल काफी है?
यह कोई पहला मामला नहीं है। हर बार अवैध लॉटरी कारोबारियों की गिरफ्तारी होती है, समान जब्त होते हैं, पर कुछ ही दिनों में ये धंधेबाज फिर से सक्रिय हो जाते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कानून की लाचारी और सज़ा की कमी के कारण अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं रह गया है। इसका खामियाज़ा भोली-भाली जनता को उठाना पड़ रहा है।
अब बड़ा सवाल उठता है:
क्या सरकार अवैध लॉटरी के खिलाफ कानून को और कठोर बनाएगी?
क्या बार-बार गिरफ्तार होने वालों पर दोबारा सख्त कार्यवाही होगी?
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी
एसडीपीओ – रजतमनी बाखला
सर्किल इंस्पेक्टर – रविकांत प्रसाद
निरसा थाना प्रभारी – अनिल कुमार शर्मा
एमपीएल ओपी प्रभारी – सुमन कुमारी
एसआई – अवध किशोर पांडेय, बन्ने उरांव
एएसआई – उमेश कुमार
आरक्षी – सागर बेदिया