बोकारो पुलिस को जंगल से SLR राइफल और डेटोनेटर सहित नक्सली हथियारों का जखीरा मिला
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोमिया थाना क्षेत्र के बिरहोरडेरा जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद चले सघन तलाशी अभियान में पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।
एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि 18 जुलाई को काशीटाड़ के जंगल से एक SLR, 20 जिंदा कारतूस, 2 मैगजीन, कोडेक्स वायर के 2 बंडल और एक डेटोनेटर बरामद किया गया है। ये बरामदगी 16 जुलाई को हुई मुठभेड़ के बाद की गई है, जिससे नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हुई है।