झारखंड IPS अफसर लूट के शिकार : ठक-ठक गैंग ने लूटा, अफसर घायल, पुलिस जांच में जुटी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड IPS अफसर लूट के शिकार : ठक-ठक गैंग ने लूटा, अफसर घायल, पुलिस जांच में जुटी

 

नई दिल्ली/रांची।

देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने एक सीनियर IPS अफसर तक को नहीं छोड़ा। झारखंड कैडर के एक वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी को ठक-ठक गैंग ने लूट लिया। घटना में अफसर घायल हो गए और उनके बैग से 95 हज़ार रुपये नकद और लैपटॉप लूट लिया गया।

 

यह घटना नई दिल्ली के बुराड़ी फ्लाईओवर पर हुई। बताया जा रहा है कि अधिकारी अपने ड्राइवर के साथ निजी कार से घर लौट रहे थे। तभी एक बाइक सवार ने उन्हें इशारा कर बताया कि कार से तेल रिस रहा है। जैसे ही अधिकारी ने गाड़ी रोकी और बाहर निकले, तभी दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश आए और कार का दरवाज़ा खोलकर बैग छीन लिया।

 

अधिकारी ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गए। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। हैरानी की बात यह रही कि लूटपाट के करीब 10 मिनट बाद वही गैंग फिर मौके पर लौटी और एक बैग डिवाइडर पर रखकर भाग गई। जब बैग की जांच की गई तो उसमें लैपटॉप तो था, लेकिन नकद रुपये गायब थे।

पीड़ित अधिकारी फिलहाल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं और झारखंड कैडर के कई जिलों में एसपी और मुख्यालय में वरिष्ठ पद पर काम कर चुके हैं।

घटना के बाद अधिकारी ने नजदीकी निजी अस्पताल में इलाज कराया और अगले दिन थाने में शिकायत दर्ज कराई। दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ठक-ठक गैंग की तलाश में छापेमारी कर रही है।

यह वारदात इस बात का सबूत है कि राजधानी में अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि अब वे पुलिस अधिकारियों तक को निशाना बनाने से

नहीं डरते।

 

About Author

error: Content is protected !!