मुख्य सचिव अलका तिवारी का धनबाद आगमन, जिला प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद | Prime News 24
झारखंड की मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी शुक्रवार को धनबाद पहुँचीं। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया।
सर्किट हाउस में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने मुख्य सचिव को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के आयुक्त श्री पवन कुमार तथा खान निदेशक श्री राहुल कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे और उन्होंने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
मुख्य सचिव के सम्मान में जिला प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया।
उपायुक्त और एसएसपी ने झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव श्री डी.के. तिवारी, आयुक्त श्री पवन कुमार तथा खान निदेशक श्री राहुल कुमार सिन्हा का भी स्वागत किया।
इस अवसर पर कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख हैं:
ग्रामीण एसपी श्री कपिल चौधरी
सिटी एसपी श्री ऋत्विक श्रीवास्तव
अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार
एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद
अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार
डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर श्री नौशाद आलम
जिला खनन पदाधिकारी श्री रितेश राज तिग्गा
सभी अधिकारियों ने मुख्य सचिव की अगवानी कर प्रशासनिक गरिमा को और मजबूती प्रदान की।