डुमरी विधायक जयराम महतो धनबाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में हुए हाजिर, झड़प मामले में बनाए गए थे आरोपी, वेदांता प्लांट में मजदूर आंदोलन से जुड़ा है मामला
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डुमरी विधायक सह झारखंड लोक चेतना मंच (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो शुक्रवार को धनबाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश हुए।
मामला 27 नवंबर 2023 का है, जब सियालजोरी थाना क्षेत्र स्थित वेदांता प्लांट में मजदूरों का आंदोलन जारी था। उसी दौरान आंदोलन स्थल पर झड़प की घटना घटी थी।
इस झड़प मामले में विधायक जयराम महतो का नाम भी शामिल कर लिया गया था। शुरू में केस बोकारो सिविल कोर्ट के ADJ-2 कोर्ट में लंबित था, लेकिन बाद में इसे सुनवाई के लिए स्पेशल कोर्ट धनबाद में ट्रांसफर कर दिया गया।
कोर्ट में पेशी के बाद जयराम महतो ने कहा कि –
“इस मामले में मेरी कोई भूमिका नहीं है। मैं उस दिन ग्रामीणों के प्रदर्शन में मौजूद नहीं था। सिर्फ इस वजह से कि बैनर पर मेरी तस्वीर थी, मेरा नाम FIR में जोड़ दिया गया, जो हास्यास्पद है।”