Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
फ़र्ज़ी आधार कार्ड से होटल ले जाकर यौन शोषण का आरोप, प्रशिक्षु डीएसपी निलंबित
रांची।
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में फंसे प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार को राज्य सरकार ने गुरुवार को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। साथ ही, डीएसपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, अमित कुमार लोहरदगा में प्रशिक्षण ले रहे थे। इसी दौरान एक युवती ने उन पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया और इसकी लिखित शिकायत पुलिस मुख्यालय में दर्ज कराई।
जांच में सामने आया कि डीएसपी ने एक फ़र्ज़ी आधार कार्ड का इस्तेमाल करते हुए युवती को होटल ले जाया था। पुलिस मुख्यालय की जांच में लगाए गए आरोप सही पाए गए। यही नहीं, डीएसपी पर यह भी आरोप है कि शिकायत वापस लेने के लिए युवती पर दबाव बनाया गया।
पुलिस मुख्यालय की जांच में यह साफ़ हुआ कि डीएसपी के इन कृत्यों से पुलिस की छवि धूमिल हुई। इसके बाद से निलंबन की अनुशंसा की गई थी। गुरुवार को राज्य सरकार ने आदेश जारी करते हुए प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार को निलंबित
कर दिया।