धनबाद में राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी और एसएसपी ने किया रूट का निरीक्षण

धनबाद में राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी और एसएसपी ने किया रूट का निरीक्षण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद:
आईआईटी-आईएसएम धनबाद में प्रस्तावित माननीय राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक के पूरे रूट का गहन निरीक्षण किया।

राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल, जिनके आगमन रूट – बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से आईआईटी-आईएसएम तक का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने एयरपोर्ट की साफ-सफाई, रनवे की स्थिति और अतिथि विश्राम गृह की तैयारियों को देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

रूट निरीक्षण में इन बिंदुओं पर दिया गया जोर:

निर्बाध यातायात की व्यवस्था

बैरिकेडिंग और सुरक्षा

सड़कों से अतिक्रमण हटाना

कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण

आईआईटी-आईएसएम परिसर में मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त और एसएसपी ने:

स्टेज और पंडाल निर्माण

प्रवेश/निकास द्वार

ग्रीन रूम और बैठने की व्यवस्था

संपूर्ण सुरक्षा प्रबंधन
का जायजा लिया और संबंधित विभागों को समन्वय में कार्य करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कई विभागों – पथ निर्माण, पीएचईडी, भवन प्रमंडल, नगर निगम और आईआईटी-आईएसएम के प्रशासन को समुचित तैयारी और आपसी तालमेल के साथ व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

इस अवसर पर जिले के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख हैं:

ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव

नगर आयुक्त रवि राज शर्मा

एडीएम हेमा प्रसाद

आईआईटी-आईएसएम के डायरेक्टर प्रो. सुकुमार मिश्रा

और कई अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी

Prime News 24 की टीम इस कार्यक्रम की हर पल की अपडेट आप तक पहुँचाती रहेगी।

 

About Author

error: Content is protected !!