बड़ी खबर : शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे की गिरफ्तारी, रायपुर में हंगामा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रायपुर।
छत्तीसगढ़ की सियासत में शुक्रवार सुबह बड़ा धमाका हुआ। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। सुबह-सुबह भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर छापेमारी की गई और इसके बाद ED की टीम चैतन्य बघेल को हिरासत में लेकर रायपुर स्थित ED दफ्तर ले गई।
सूत्रों के मुताबिक, ED दफ्तर में चैतन्य बघेल से गहन पूछताछ की जाएगी। इस कार्रवाई की खबर फैलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रायपुर स्थित ED कार्यालय की ओर रवाना हो गए और वहां प्रदर्शन की तैयारी में जुटे हैं।
दिलचस्प बात यह है कि चैतन्य बघेल का आज जन्मदिन है, और इसी दिन उन्हें ED की गिरफ्तारी का सामना करना पड़ा।
इधर, भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा –
“ED आ गई… आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडाणी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा उठाना था। भिलाई निवास में ‘साहेब’ ने ED भेज दी है।”
ED की छापेमारी और बेटे की गिरफ्तारी के बीच भूपेश बघेल विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं।
इस घटना के बाद से रायपुर की सियासत में हलचल तेज हो गई है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
बढ़ सकता है।