हजारीबाग में 40 लाख की अवैध शराब जब्त, डाक विभाग के बैनर से कर रहे थे तस्करी!
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हजारीबाग।
शराब माफिया अब कानून से बचने के लिए हर दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला हजारीबाग से सामने आया है, जहाँ उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है।
गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में 40 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त की गई है।
हैरानी की बात यह रही कि शराब की तस्करी डाक विभाग के लोगो और बैनर के सहारे की जा रही थी, ताकि शक न हो।
शराब से भरे वाहन पर ‘भारत सरकार – डाक विभाग’ का लोगो और बैनर चस्पा किया गया था।
इस स्मार्ट तरीके से तस्कर प्रशासन को चकमा देना चाहते थे, लेकिन उत्पाद विभाग की सतर्कता से पूरी योजना फेल हो गई।
अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे मामले की जांच की जा रही है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
क्या डाक विभाग की ब्रांडिंग का हो रहा है गलत इस्तेमाल?
इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है – क्या सरकारी विभागों के नाम और लोगो का इस्तेमाल अब अपराधियों की नई ढाल बन गया है?
Prime News 24 आपके लिए लाता है सच्चाई बेनकाब करने वाली खबरें। जुड़े रहें।