जयराम महतो की पार्टी JLKM का सक्रिय कार्यकर्ता नकली शराब के साथ गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जमशेदपुर: टाइगर जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के एक सक्रिय कार्यकर्ता फूलचांद मुर्मू को आबकारी विभाग ने नकली विदेशी शराब की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
फूलचांद पटमदा के जोबा गांव का निवासी है और कमलपुर थाना क्षेत्र के सरकारी शराब दुकान में कर्मचारी के तौर पर काम करता था।
सूत्रों के अनुसार, वह वर्षों से नकली विदेशी शराब को जमशेदपुर से लाकर विभिन्न इलाकों में सप्लाई करता था।
शनिवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग ने डिमना चौक से उसका पीछा किया। करीब 17 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद बोड़ाम थाना क्षेत्र में उसकी गाड़ी झाड़ियों में जा घुसी। इस दौरान उसे हल्की चोटें आईं लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
उसकी ऑल्टो कार से 10 पेटी नकली विदेशी शराब बरामद की गई है।
अब इस गिरफ्तारी से नकली शराब के नेटवर्क से जुड़े कई और नाम सामने आने की उम्मीद है।