Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद। लगता है कि निरसा अनुमंडल के पंचेत थाना क्षेत्र अंतर्गत लुचिबाद में एक बार फिर कोयले का अवैध कारोबार तेज़ी पकड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार, कोल माफिया और वर्दीधारी अधिकारियों के बीच गहराते संबंधों के चलते इस काले कारोबार को मौन समर्थन मिल रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में दिन-रात कोयले की अवैध ढुलाई हो रही है, लेकिन प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। भारी मात्रा में बोरी में भरा कोयला ट्रकों और बाइक से बाहर भेजा जा रहा है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अब सवाल यह उठता है कि क्या पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत से लुचिबाद में फिर से कोयले का काला खेल शुरू हो गया है? क्या वर्दीधारी और माफिया के बीच बना दोस्ताना रिश्ता जनता के हितों के खिलाफ जा रहा है?
इस पूरे मामले में जिला प्रशासन और कोल मंत्रालय की चुप्पी भी कई सवाल खड़े करती है। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो यह क्षेत्र एक बार फिर कोयला तस्करी का गढ़ बन सकता है।