धनबाद में NS Glam Salon & Academy का भव्य उद्घाटन, महिलाओं के लिए सौंदर्य और कौशल का नया ठिकाना

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

धनबाद। बिनोद बिहारी चौक स्थित 99 टावर, सीएमसी हॉस्पिटल के समीप NS Glam Salon & Academy का भव्य उद्घाटन फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के अवसर पर अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि धनबाद जैसे बड़े शहर में इस तरह के आधुनिक सैलून और एकेडमी का खुलना महिलाओं और लड़कियों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगा। अब उन्हें सौंदर्य सेवाओं या ट्रेनिंग के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

सैलून की संचालिकाएं नेहा कुमारी और सानू परवीन ने बताया कि त्योहारों के इस खास सीजन में हर वर्ग की महिलाएं और युवतियां खुद को आकर्षक और सुंदर दिखाना चाहती हैं। हालांकि, कई बार आर्थिक कारणों से वे फेशियल, नेल एक्सटेंशन, फुल बॉडी वैक्स, पार्टी मेकअप, इंगेजमेंट/हल्दी/ब्राइडल मेकअप, मसाज और हेयर सर्विस जैसी सेवाओं से वंचित रह जाती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सैलून में 25% तक की भारी छूट दी जा रही है ताकि हर महिला इन सेवाओं का आनंद ले सके।

संचालिकाओं ने यह भी बताया कि NS Glam अब सिर्फ सैलून ही नहीं, बल्कि एक प्रशिक्षण एकेडमी (Academy) के रूप में भी कार्य करेगा, जहाँ स्थानीय युवतियों को प्रोफेशनल ब्यूटी और ग्रूमिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसका उद्देश्य उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और ब्यूटी इंडस्ट्री में बेहतर अवसर प्रदान करना है।

कार्यक्रम के दौरान संचालिकाओं ने कहा,

> “हम धनबाद में NS Glam Academy लाकर बेहद उत्साहित हैं। हमारा उद्देश्य है कि हर ग्राहक को बेहतरीन, किफायती और लग्जरी सेवाएं मिलें। यह नई शुरुआत धनबाद के सौंदर्य क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ेगी।”

उद्घाटन अवसर पर आरती, सुलान्दा, खुशी, सुरुती, प्रभा, मेघा, वर्षा, नेहा, नीलम, सारदा, प्रियल, अमृता, प्राची और नीलू सहित कई महिलाएं और युवतियां

उपस्थित रहीं।

About Author

error: Content is protected !!