बोकारो में ATS और बेरमो पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मैरिज हॉल से अवैध हथियार फैक्ट्री और नकली बियर फैक्ट्री का भंडाफोड़

बोकारो में ATS और बेरमो पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मैरिज हॉल से अवैध हथियार फैक्ट्री और नकली बियर फैक्ट्री का भंडाफोड़

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

📍 स्थान: जरीडीह बाजार, बोकारो
🕗 समय: 19 जून की देर रात
🛑 कार्रवाई में जब्त:

दर्जनों अर्धनिर्मित देशी कट्टा और पिस्टल

हथियार बनाने की मशीनें और उपकरण

गॉडफादर ब्रांड की अवैध केन बियर की 50 पेटियां

सैकड़ों खाली केन और नकली स्टीकर

 

पूरी खबर:

बोकारो के जरीडीह बाजार स्थित कलाली रोड पर बने कावेरी मैरिज पैलेस और सामने गोदाम से ATS और बेरमो पुलिस की संयुक्त टीम ने बीती रात एक अवैध हथियार फैक्ट्री और नकली बियर निर्माण केंद्र का भंडाफोड़ किया।

बताया गया कि यह अवैध कारोबार लंबे समय से मैरिज हॉल की आड़ में रिहायशी इलाके में बिना किसी भय के चलाया जा रहा था।

छापेमारी रात 9:30 बजे तक चली, जिसमें रांची ATS, बेरमो थाना और गांधीनगर थाना की टीम शामिल रही। छानबीन के दौरान पुलिस ने मैरिज हॉल के एक कमरे से गॉडफादर ब्रांड की नकली बियर, भारी मात्रा में खाली केन, स्टीकर और उपकरण जब्त किए।

वहीं दूसरी ओर, सामने के गोदाम से पुलिस ने एक अवैध गन फैक्ट्री का खुलासा किया। वहां से दर्जनों अर्धनिर्मित हथियार, कट्टा, पिस्टल और हथियार निर्माण के उपकरण बरामद हुए।

गिरफ्तारी और फरार आरोपी:

पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

मुख्य आरोपी सुरज साव फरार है।

पड़ोसियों के अनुसार, सुरज केवल मोहरा है, और इसके पीछे कोई बड़ा सरगना है।

 

बड़ा नेटवर्क और राजनीतिक साजिश की आशंका:

सूत्रों का दावा है कि इस फैक्ट्री से बने हथियार बंगाल के रास्ते बांग्लादेश तक भेजे जाते थे। साथ ही, इन हथियारों और नकली बियर का उपयोग बिहार विधानसभा चुनाव में भी किए जाने की आशंका है।

पड़ोसियों ने नाम न छापने की शर्त पर यह भी बताया कि इस तरह का धंधा स्थानीय पुलिस की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है।

एसटीएफ पहले से थी अलर्ट:

कोलकाता एसटीएफ को पहले से इनपुट था कि यहां पर गन फैक्ट्री चलाई जा रही है। धनबाद के महुदा में भी कुछ दिन पहले ऐसी ही फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया था।

👉 सवाल उठते हैं:

क्या सुरज साव के पीछे कोई बड़ा माफिया नेटवर्क काम कर रहा है?

स्थानीय पुलिस की भूमिका कितनी निष्पक्ष है?

क्या प्रशासन इस अवैध नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ पाएगा?

 

📝 रिपोर्ट: Prime News 24
📸 तस्वीरें और वीडियो जल्द ही हमारे यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया पर!

About Author

error: Content is protected !!