Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बाघमारा (धनबाद) – मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत जमुनिया नदी पर 4.9 करोड़ रुपये की लागत से बना नवनिर्मित पुल उद्घाटन से पहले ही सवालों के घेरे में आ गया है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पुल के एप्रोच रोड पर बना गार्डवाल पानी के तेज बहाव में बह गया।
इस घटना के बाद पुल की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पुल में दरारें भी आने लगी हैं और अब इसकी स्थिति इतनी खराब हो गई है कि इस पर आवाजाही करना जान जोखिम में डालने जैसा है।
जानकारी हो कि इस पुल का निर्माण ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, धनबाद द्वारा किया जा रहा है। 10 अगस्त 2022 को 4.9 करोड़ की लागत से इसका कार्यादेश प्रति इंटरप्राइजेज नामक फर्म को दिया गया था।
जैसे ही घटना की सूचना मिली, बाघमारा प्रखंड प्रमुख के प्रतिनिधि बैजनाथ प्रसाद महतो मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य में लापरवाही की आशंका जताई
और कहा,