Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
झारखंड : लोहरदगा पुलिस कप्तान हारिस बिन जमां के कानों तक जब ये बात पहुंची कि जिले में बालू का अवैध धंधा बेखौफ चल रहा है, तो वे खुद निकल पड़े सच्चाई का पता लगाने। SP हारिस बिन जमां बीती देर रात खुद सड़क पर निकल पड़े। उन्होंने देखा कि रात के अंधेरे में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर धड़ल्ले से अपना काम कर रहे हैं। SP ने तुरंत संबंधित थाना के 9 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। इनमें भंडरा, लोहरदगा और सेन्हा थाना के पुलिसकर्मी शामिल हैं। लोहरदगा एसपी की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि लोहरदगा शहर के साथ-साथ सेन्हा और भंडरा ब्लॉक में रात के समय बालू के अवैध ट्रांसपोर्ट के मामले में लगातार मिल रही शिकायतों के बीच लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है।