CEASEFIRE : भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम

CEASEFIRE : भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारत और पाकिस्तान दोनों देश सीजफायर के तैयार हो गये हैं। इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेस कर मीडिया के साथ साझा की। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने आज शाम पांच बजे कहा, “पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 17:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12:00 बजे फिर से बात करेंगे।”

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर इस बात का दावना किया था कि भारत औऱ पाकिस्तान दोनों देश सीजफायर केलिए राजी हो गये हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया कि भारत और पाकिस्तान ने पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमति जताई है। भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए दोनों देशों के बीच सीधे तौर पर बातचीत हुई। दोनों देश सीजफायर के लिए मान गये हैं।

इधर, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने ट्वीट किया, “पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।”

About Author

error: Content is protected !!