रैयतों ने भु : माफिया पर फर्जी दस्तावेज बनाके जमीन हड़पने का लगाया ओरोप

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महुदा : बाघमारा अंचल अन्तर्गत पदुगोड़ा पंचायत के भगतुडीह निवासी रैयत शांति देवी ने महुदा थाना में लिखित शिकायत देकर कुछ जमीन कारोबारी लोगों पर फर्जी दस्तावेज बनाके जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। आवेदन में शांति देवी ने बतायी हो कि हमारे परिवार के लोग पिछले 40 वर्षों से यहाँ खेती कर रहे है और घर मकान भी बना हुआ है। उक्त जमीन पर सिविल कोर्ट में दीवानी मुकदमा चल रहा है। उक्त जमीन को हड़पने के लिए जमडीहा निवासी प्रेमचंद्र कुमार, मुचिरायडीह निवासी कमलेश पाठक, भुरूंगिया निवासी निर्मल गोप, भगतुडीह निवासी कुंदन गोप एवं डुमरा नेहरू चौक निवासी अनिल सिंह एवं मुरायडीह निवासी राजा यादव द्वारा मेरे निजी जमीन को हड़प लेने का धमकी देते है।हमारे जमीन में जेसीबी मशीन चलाने तथा नहीं देने पर जान से मरने की धमकी देते है। साथ ही झुठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देते है। हमारे परिवार के सभी लोग डरे सहमे हुए है।किसी प्रकार की अनहोनी घटना घट सकती है। मेरे परिवार की जान माल की सुरक्षा करें। उन्होंने उक्त लोगों पर कानुनी कारवाई करते हुए न्याय की मांग की है। उक्त बातें प्रेस वार्ता मे शान्ति देवी, अनीता देवी, ममता देवी, मैना देवी, विजय गोप, गौरव राय, बिनोद राय, पुरन राय, ने बताया I दुसरे पक्ष के प्रेम चंद्र कुमार ने बताया कि मामला अदालत में चल रहा है। अदालत का जो निर्णय होगा, वह मान्य होगा। जमीन पर जाने और धमकी देने का आरोप सरासर गलत है। इस संबंध में महुदा थाना प्रभारी देवानंद प्रसाद ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद आगे की कारवाई की जायेगा।

सुल्तान खान बाघमारा रिपोर्टर

About Author

error: Content is protected !!