Pak india war: पाकिस्तान की गोलीबारी में BSF में तैनात बिहार के सब इंस्पेक्टर मो. इम्तियाज शहीद हो गए। वो छपरा के गड़खा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के रहने वाले थे।घाटी के आरएस पुरा सेक्टर में ड्यूटी के दौरान शनिवार देर शाम गोलीबारी में वो घायल हुए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रविवार शाम तक उनका पार्थिव शरीर गांव लाया जा सकता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर लागू हो गया। इसके 3 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर दिया।
SI की पत्नी शतनाज आजिमा को अभी शहादत की खबर नहीं दी गई है। जैसे ही उनके बेटे मोहम्मद इमरान को इसकी जानकारी लगी वो जम्मू के लिए निकल गए।
गांव के लोगों ने बताया कि वो एक महीने पहले घर आए थे। ईद के आसपास वो घर पर ही थे। उनके 2 बेटे और 2 बेटियां हैं।