बोकारो में आज हुए एक गोलीकांड में दो के घायल होने की खबर है। यह मामला प्यार से जुड़ा है और गलतफहमी के कारण पुलिस द्वारा चली गोली से दो के घायल होने की सूचना है जिसमें एक खुद पुलिसकर्मी भी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बोकारो स्टील सिटी में छिपकर रह रहे एक जोड़े को तलाशती बिहार पुलिस ने आज एक फल विक्रेता विवेक साव को गलतफहमी में गोली का शिकार बना दिया। विवेक का इलाज एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है जबकि इस कांड को अंजाम देकर वापस लौट रही बिहार पुलिस को झारखंड पुलिस ने कोडरमा में हिरासत में ले लिया है। बोकारो पुलिस के सिटी DSP आलोक रंजन घटना में गोली चलने और विवेक के घायल होने की पुष्टि तो कर रहे हैं लेकिन गोली किसने मारी, क्यों मारी और पूरा मामला क्या है, आदि सवालों पर बस इतना ही कह रहे हैं कि जांच जारी है और जानकारी मिलते ही मीडिया से सांझा किया जाएगा

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार से भाग कर शिवम् और निशा बोकारो में छिपकर रह रहे थे। इनके परिवार की शिकायत पर बिहार पुलिस इन्हें तलाश रही थी। इसी बीच शिवम् और निशा ने फल विक्रेता के मोबाइल फोन से अपने परिवार से संपर्क साधा। परिवार का नंबर पुलिस ने सर्विलांस पर रखा था तो विवेक का नंबर ट्रेस करते हुए पुलिस आज लक्ष्मी मार्केट पहुंची। पूछताछ के क्रम में मारपीट तक हो गई। बिहार पुलिस ने विवेक को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया और इसी बीच गोली चल गई। इस गोली से खुद एक पुलिस वाले के हाथ के भी जख्मी होने की सूचना है। साथ ही विवेक को गोली लग गई। अस्पताल में खुद डीएसपी आलोक रंजन ने घायल विवेक से सारी पूछताछ की।
बिहार पुलिस ने खुद विवेक को अस्पताल पहुंचाया और घायल पुलिस वाले ने यही पर अपने घायल हाथ का उपचार ( फोटो में देखे कोडरमा पुलिस के गिरफ्त में आया बिहार पुलिस वाले के बाएं हाथ पर लगी पट्टी। )भी करवाया था। इसके बाद फिर वापस वे बिहार जाने के लिए निकल पड़ी। इस बीच इनकी तस्वीर भी अस्पताल के CCTVCamera में कैद हो गई। खबर यह है कि बिहार पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान वर्दी भी नहीं पहनी थी और ना ही उसने बोकारो पुलिस से संपर्क ही किया था।