बाब साहब भीम राव अम्बेडकर के जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा धनबाद ग्रामीण जिला की ओर से टुण्डी मंडल अध्यक्ष तिलक मंडल के नेतृत्व में कटनिया में बाबा साहब के आदम कद प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण एवं दीपोत्सव कार्यक्रम किया गया। जिला भाजपा की ओर से उपस्थित जिला उपाध्यक्ष राजेश चौधरी ने भीमराव अम्बेडकर के आदर्शो एवं नितियों को आत्मसात करने का आह्वान उपस्थित लोगों से किया उन्होंने कहा कि भाजपा ही बाबा साहब को सम्मान देने का काम कर रही है साथ ही कांग्रेस पर भारत रत्न देने में विलम्ब करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से संविधान निर्माता के साथ छल किया है भाजपा नेता ओर पंचायत समिति सदस्य राजेश सिंह ने भीमराव को आदर्श बताते हुए विपक्ष पर संविधान को लेकर गुमराह करने का आरोप लगाया पूर्व मुखिया और भाजपा नेत्री बबली दास ने कहा की दलित समाज को संविधान में प्रदत्त अधिकारों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समाज के अंतिम आदमी तक पहुंचाने का काम कर रही है। संचालन राजेश मंडल तथा धन्यवाद ज्ञापन फेनी यादव ने किया। कार्यक्रम में वासुदेव सोनार अनादि कुंभकार गंगाधर दास परेस दत्ता पोरेश कुम्हार धनेश्वरी देवी सुनील दास काली दास सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।