Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कर्मदहा मेला से लौटने दौरान दर्दनाक सड़क हादसा दो बाईकों की जोरदार टक्कर मे एक युवक मौत दो युवक घायल
धनबाद-जामताड़ा बॉर्डर के स्थित कर्मदहा मेला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक युवक की पहचान गोविंदपुर के जमडीहा पंचायत अंतर्गत कुबरीटांड निवासी हाशिम अंसारी के रूप में हुई है। वह अपने घर से मेला घूमने के लिए निकला था और मेला घूमकर वापस घर लौटते समय यह हादसा हुआ। हादसा कर्मदाह मेला से लगभग 200 मीटर दूरी पर एक पुल पर हुआ, जहां दो बाइक आपस में टकरा गईं। तेज रफ्तार के कारण बाइक नियंत्रित नहीं हो पाईं और दोनों बाइक एक दूसरे से जोरदार टकरा गईं। इस हादसे में हाशिम अंसारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।