
धनबाद : विभिन्न अंचलों के अध्यक्ष एवं सचिवों के साथ जिला कार्यकारिणी की एक बैठक मध्य विद्यालय आरक्षी केंद्र धनबाद में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ धनबाद के अध्यक्ष सुनील कुमार भगत की अध्यक्षता में हुई।जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा के बाद निम्नलिखित निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।संगठन की ओर से 12फरवरी 25को जिला स्तर पर वनभोज सह सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।वार्षिक अवकाश तालिका का मुद्रण,ग्रेड 7संबंधी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन एस एल पी के लिए सहयोग राशि,संगठन के विस्तार हेतु जिला संगठन आपके द्वार द्वारा विभिन्न अंचलों में बैठक करने एवं परिवहन भत्ता के मुद्दे पर यथा शीघ्र वित्त विभाग से मार्गदर्शन प्राप्त करने संबंधी निर्णय लिए गए।आज की बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुनील कुमार भगत,महासचिव सियाराम प्रसाद सिंह,उपाध्यक्ष संजीव कुमार,संयुक्त सचिव राजीव कुमार,दिनेश राम एवं संध्या कुमारी,संगठन मंत्री मदन मोहन महतो,कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार,उप कोषाध्यक्ष राजू कुमार साव,कार्यालय सचिव विजय कुमार हाजरा,प्रेस प्रतिनिधि प्रसेनजीत मुखर्जी सहित विभिन्न अंचलों के प्रतिनिधि के रूप में अशफाक सिद्दीकी,क्रिस्टीना हांसदा,प्रेम प्रकाश देव,सुधीर पांडेय,रामस्वरूप प्रसाद,कृष्णा प्रसाद,रामचन्द्र मिश्र,रेखा कुमारी,पंकज कुमार सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया।