ओ०पी० तथा मधुबन थाना अंतर्गत घटितगोलीबारी / बमबारी / आगजनी/पत्थरबाजी की

विगत दिनांक 09.01.25 को धर्माबाध ओ०पी० तथा मधुबन थाना अंतर्गत घटितगोलीबारी / बमबारी / आगजनी/पत्थरबाजी की घटना के संदर्भ में मधुबन थाना कांड सं0-01/25, 02/25 एवं 03/25 दर्ज किया गया था। दर्ज किये गये इन कांडों में संलिप्त विभिन्न अभियुक्तों एवं प्रयोग की गई अवैध हथियार की बरामदगी हेतु विशेष टीम गठित की गयी थी। इसी क्रम में दिनांक- 15.01.25 को वरीय पुलिस अधीक्षक, धनबाद के निर्देशन में विशेष छापामारी दल के द्वारा की गई सघन छापामारी के दौरान कुल चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी अलग अलग स्थानों से की गई। पुछताछ के दौरान इनके द्वारा उपरोक्त कांडो में अपनी संलिप्ता स्वीकार की गयी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी कड़ी में प्रमुख गिरफ्तारी मुख्य अभियुक्त कारु यादव उर्फ देवेन्द्र यादव पिता स्व० बासुदेव यादव सा0 आसाकोठी खटाल थाना मधुबन जिला धनबाद की हुई है, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई एव इनके तथा इनके सहयोगियों की निशानदेही पर एक 7.65 mm का देसी पिस्टल एवं 03 गोली तथा सात लाख पच्चासी हजार नौ सौ रुपया (7,85,900/-) बरामद किया। अवैध हथियार बरामदगी के आधार पर अलग से मधुबन थाना कांड सं0-11/25 दिनांक- 16/01/2025 धारा–1)25b) a/26/35 आर्म्स एक्ट अंकित किया गया है। इसके साथ ही पुलिस उपाधीक्षक पुरुषोतम कुमार सिंह को पत्थर मारकर जख्मी करने वाले अभियुक्त रौशन यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों गिरफ्तरियों के अतिरिक्त अन्य दो अभियुक्त नरेश यादव एवं बजरंगी पासवान उर्फ धर्मेन्द्र कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार मधुबन थाना कांड संख्या- 02/25 में तीन गिरफ्तारियाँ तथा मधुबन थाना कांड सं0-11/25 में एक गिरफ्तारी अबतक कुल 18 गिरप्तारियाँ हो चुकी है।

उपरोक्त घटनाओं के संबंध में अब तक अंकित की गई प्राथमिकी में की गई गिरफ्तारी एंव बरामदगी की विवरणी निम्नवत हैः-

गिरफ्तारीः-

01. कारु यादव पिता- स्व० बासुदेव यादव पता- आशाकोठी खटाल थाना मधुबन जिला धनबाद।

02. रौशन यादव पिता- बाल्मिकी यादव पता- आशाकोठी खटाल थाना मधुबन जिला धनबाद।

03. नरेश कुमार यादव पिता- जयलाल गोप पता- हरिणा थाना बरोरा जिला धनबाद।

04. बजरंगी पासवान उर्फ धर्मेन्द्र कुमार पिता- जोधा पासवान पता- खरखरी कॉलोनी थाना मधुबन जिला धनबाद ।

बरामदगीः

01. 7.65 mm का एक देशी पिस्टल

02. एक देशी कट्टा एवं 03 जिन्दा गोली

03. मोबाइल कुल- 04

04. 7,85,900/-रुयये नकद

छापामारी दल के सदस्यः-

01. नौशाद आलम, पुलिस उपाधीक्षक

02. आशुतोष कुमार सत्यम, पुलिस उपाधीक्षक

03. शंकर कामती, पुलिस उपाधीक्षक

04. संजीव कुमार, पुलिस उपाधीक्षक

05. अरविन्द कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक

06. पुलिस निरीक्षक राजेश प्रकाश सिन्हा

07. पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा

08. पुलिस निरीक्षकरविकान्त प्रसाद

09. पुलिस निरीक्षक ममता कुमारी

10. पुलिस निरीक्षक असित कुमार सिंह

11. पुलिस निरीक्षक उदय कुमार गुप्ता

12. पुलिस अवर निरीक्षक अभिनव कुमार

13. पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार

14. पुलिस अवर निरीक्षक बाल मुकुन्द कुमार

15. पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार

16. पुलिस अवर निरीक्षक दिलीप कुमार पाल

17. पुलिस अवर निरीक्षक शाबाज अंसारी

18. पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय

19. पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार झा

20. पुलिस अवर निरीक्षक वर्षा रानी

21. पुलिस अवर निरीक्षक अलिशा कुमारी

22. पुलिस अवर निरीक्षक लव कुमार चौधरी एवं सशस्त्र बल एवं धनबाद जिला बल के पुलिस कर्मी।

About Author

error: Content is protected !!