नाटकीय ढंग से सकुशल वापस
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबादः जिला में सदर थाना अंतर्गत धैया रानीबांध के समीप से शनिवार की दोपहर लॉटरी टिकट विक्रेता अरविंद जायसवाल को अपराधियों ने किडनैप कर लिया. एलसी रोड कस्तूरबा नगर के रहने वाले लॉटरी टिकट विक्रेता 55 वर्षीय अरविंद जायसवाल को पुलिस ने शनिवार की रात करीब 11 बजे बिनोद बिहारी चौक से सकुशल रेस्क्यू कर लिया।
अरविंद जावसवाल ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में बताया है कि अपराधी गलती से उन्हें उठा ले गये थे. असल में धनबाद के किसी दूसरे व्यवसायी के अपहरण की योजना थी. परिजनों को फोन करने के बाद अपराधियों की गलती का एहसास हुआ. अपराधियों को पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी मिल गयी थी. उन्होंने पुलिस को बताया कि अपराधियों ने उनके चेहरे को कपड़े से ढक दिया था. अरविंद के सकुशल लौटने से परिजनों ने राहत की सांस ली।
वहीं मामले को लेकर डीएसपी शंकर कामती ने कहा कि शनिवार रात कारोबारी के अपहरण की सूचना पुलिस को मिली थी. जिसके बाद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में गई थी, पुलिस की कई टीम तत्पर थी. अपहरण का यह मामला अभी तक संदिग्ध मालूम पड़ रहा है, वह सकुशल बरामद हो गए हैं, उनसे अग्रतर पूछताछ कर कार्रवाई की जा रही है।
डीएसपी ने कहा कि अरविंद का कहना है कि अभी वह मानसिक रूप से ठीक नहीं हैं. अपराधियों ने फोन पर फिरौती की मांग की थी, यह सही बात है लेकिन यह भी संदिग्ध लग रहा है. रात्रि में वह बिनोद बिहारी चौक पर मिले थे, पुलिस एक बार फिर से उनसे पूछताछ करेगी।