मृतक अधिवक्ता नेहा वर्मा के संवेदना के आड़ में झरिया विधायक के नाम पर बंद समर्थको ने जमकर की गुंडागर्दी,पुलिस बनी बेचारी

धनबाद: झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में महिला अधिवक्ता नेहा वर्मा की मौत हो गई,मौत के बाद गुस्साए लोगो ने सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे,सड़क जाम दो पार्ट में किया गया था,एक कतरास मोड़ और दूसरा दुःख हरनी मंदिर के पास। जाम के दौरान कही प्रशासन दिखी नहीं,बंद समर्थक जमकर गुंडागर्दी करते रहे, बीच-बीच में विधायक का नाम लेकर राहगीरों को धमकाते रहे। बंद के दौरान न तो कोई इमरजेंसी सेवाएं छोड़ी गई। क्या एम्बुलेंस क्या पत्रकार और क्या प्रशासन सभी वन समर्थको के आगे अपने आप को असहज महसूस कर रहे थे। पुलिस कही दिखी नहीं जिसके कारण बंद समर्थको ने विधायक के नाम पर जमकर गुंडागर्दी की। ख़ास कर दुःख हरनी मंदिर के समीप बंद करने वाले छोटे छोटे बच्चो ने, जिसकी मुछ तक न आयी हो वो भी इसमें हाथ धोने से कही पीछे नहीं थे। सभी लोग संवदेना के आड़ में अपनी रोटी सेक रहे थे। इधर घटना के बाद से बार एसोसिएशन के सेक्रटरी जितेंद्र सिंह और पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी पूरी तरह से डटें रहे और मृत अधिवक्ता के परिजनों के लिए उच्चित मुआवजे की मांग कर रहे है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!