झारखंड : जामताड़ा में बीते 6 जून को नाला थाना क्षेत्र में पाइपलाइन से तेल चोरी कर बिक्री करने वाले कांड का उद्भेदन जामताड़ा पुलिस ने कर दिया है। आपको बता दे कि नाला थाना कांड सं० 58/24 दिनांक 06.06.24 में संलिप्त अपराधी की गिरफ्तारी के लिए लगातर छापामारी की जा रही थी। इसी क्रम में अंतरराज्यीय दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आज पुलिस मुख्यालय में एसपी जामताड़ा डॉक्टर एहतेशाम वकारीब ने प्रेस कांफ्रेंस करके मामले का खुलासा करते हुए कहा कि नाला थाना क्षेत्र में तेल चोरी कांड में संलिप्त अरविंद यादव,शेख नशिरूध्दीन को गिरफ्तार किया गया है। अरविंद यादव तेल पाइपलाइन से चोरी करने वाला प्रमुख तकनिकी अपराधी है। यह नाला, आसनसोल, बिहार, गुजरात, उत्तर प्रदेश इत्यादि क्षेत्रों के पाइपलाइन से तेल चोरी करने में प्रमुख तकनिकी सहयोग प्रदान करता रहा है। पूर्व में भी यह पाइपलाइन से तेल चोरी करने के आरोप में पं०बंगाल से गिरफ्तार होकर जेल जा चूका है। वर्तमान समय में यह पूनः जेल से निकलकर तेल चोरी करने के लिए बंगाल एवं नाला क्षेत्र में रेकी कर रहा था। इसी क्रम में नाला पुलिस के द्वारा अरविंद यादव और उनके सहयोगी शेख नसरूध्दीन जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से पाइप लाइन में लगने वाले भल्व, नट बोल्ट, कई मोबाइल, विभिन्न नेटवर्क के कई 7 सिमकार्ड, ए टी एम कार्ड बरामद किये गए। वही इन दोनों को जेल भेजने कि तैयारी की जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!