चुनाव से पहले आजसू को झटका, केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक ने दिया इस्तीफा

जल्द थाम सकते हैं झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन, चंदनक्यारी से हो सकते हैं प्रत्याशी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Ranchi : झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट्स) पार्टी को बड़ा झटका लगा है. पूर्व मंत्री और आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पत्र के जरिये केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को अपना इस्तीफा सौंपा है. उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देते हुए कहा है कि उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए सभी पदों से मुक्त किया जाये. मिली जानकारी के अनुसार, उमाकांत रजक जल्द ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम सकते हैं और पार्टी के टिकट पर चंदनक्यारी से चुनाव लड़ सकते हैं.

झामुमो से चंदनक्यारी से चुनाव लड़ सकते हैं उमाकांत रजक

मालूम हो कि उमाकांत रजक चंदनक्यारी से विधायक रहे हैं और सरकार में मंत्री भी रहे हैं. आजसू द्वारा बार-बार प्रयास किये जाने के बाद भी चंदनक्यारी सीट आजसू के खाते में नहीं आयी. क्योंकि यह भाजपा की सीटिंग सीट है और यहां से अमर कुमार बावरी विधायक हैं. इसलिए भाजपा के लिए यह सीट छोड़ना संभव नहीं है. अब करीब-करीब यह तय हो चुका है कि चंदनक्यारी सीट आजसू के खाते में नहीं आयेगी. इसलिए उमाकांत रजक ने केंद्रीय उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है. उमाकांत रजक झामुमो का दामन थाम सकते हैं और पार्टी के टिकट पर चंदनक्यारी से चुनाव लड़ सकते हैं.

About Author

error: Content is protected !!