बता दें कि पिछले साल (2023) मार्च में भी सलमान खान के ऑफिस में मेल भेजकर उनको धमकी दी गयी थी. ईमेल में कहा गया था कि खान ने लॉरेंस बिश्नोई द्वारा एक समाचार चैनल को दिया गया साक्षात्कार देखा होगा और अगर नहीं देखा है तो उन्हें वह देखना चाहिए. अगर खान इस मामले को बंद करना चाहते हैं, तो उन्हें गोल्डी भाई से आमने-सामने बात करनी चाहिए. अभी भी समय है. लेकिन अगली बार झटका देखने को मिलेगा. इसके बाद प्रशांत गुंजालकर नाम के व्यक्ति जो एक कलाकार प्रबंधन कंपनी चलाते हैं, ने बांद्रा थाना में लिखित शिकायत दर्ज की थी. इस शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और एक अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 120-बी समेत अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी. इससे पहले जून 2022 में भी एक व्यक्ति ने पत्र के जरिये खान को धमकी दी थी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!