बसंत सोरेन की अचानक तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती

बड़ी खबर: बसंत सोरेन की अचानक तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची/दुमका। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई एवं दुमका विधायक बसंत सोरेन की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक उपचार किया जा रहा है। फिलहाल उनकी तबीयत को लेकर विस्तृत चिकित्सकीय जानकारी सामने नहीं आई है।

बसंत सोरेन के स्वास्थ्य की खबर सामने आने के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है। लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

About Author

error: Content is protected !!