रांची/नेमरा: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का बुधवार रात रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गुरुवार को मोरहाबादी स्थित आवास पर रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां के पार्थिव शरीर के साथ उनके पैतृक गांव नेमरा के लिए रवाना हुए। नेमरा में राजकीय सम्मान के साथ रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार किए जाने की जानकारी है।
मां को अंतिम विदाई देते समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भावुक नजर आए। इस कठिन घड़ी में परिवार के सदस्यों, शुभचिंतकों और समर्थकों ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
रूपी सोरेन झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां थीं। उनके निधन से सोरेन परिवार और उनके पैतृक गांव नेमरा में शोक का माहौल है।
ईश्वर दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें। विनम्र श्रद्धांजलि।

