बड़ी खबर: जयराम महतो समेत चार को अग्रिम जमानत, बरवाअड्डा थाना कांड में मिली बड़ी राहत

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: डुमरी विधायक जयराम महतो को बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 146/26 में बड़ी राहत मिली है। धनबाद की MP-MLA विशेष अदालत ने मामले में जयराम महतो की अग्रिम जमानत मंजूर कर ली है।

अदालत ने जयराम महतो के अलावा सुशील मंडल, महेंद्र साव और राजकुमार मंडल को भी अग्रिम जमानत प्रदान की है।

बताया जाता है कि यह मामला 21 अगस्त को बरवाअड्डा थाना में हुई घटना से संबंधित है। मामले में थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज करने, धमकी देने, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा हाजत में रखे गए गणेश दास को छुड़ाने का प्रयास करने जैसे आरोप लगाए गए थे।

घटना के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने जयराम महतो के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया था। एसोसिएशन की ओर से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी। साथ ही गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई थी।

अब विशेष अदालत द्वारा जयराम महतो समेत चार आरोपियों को अग्रिम जमानत दिए जाने के बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है। मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।

About Author

error: Content is protected !!