स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के फर्स्ट AC से 75 लीटर शराब बरामद, युवती समेत दो गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

समस्तीपुर: बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला समस्तीपुर रेलवे स्टेशन का है, जहां स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के फर्स्ट AC कोच से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। मामले में एक युवती समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर राजकीय रेल पुलिस ने ट्रेन के फर्स्ट AC कोच H1 में जांच की। तलाशी के दौरान करीब 75 लीटर ब्रांडेड विदेशी शराब बरामद होने की बात सामने आई है। शराब अलग-अलग ब्रांड की बताई जा रही है, जिसमें Red 6900, Paper Teacher और Blenders Pride शामिल हैं।

युवती समेत दो लोग गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने नेहा कुमारी नामक युवती और उसके साथ मौजूद ईशान कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ कर शराब की खेप के स्रोत और इसके पीछे जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

फर्स्ट AC में शराब की तस्करी से उठे सवाल

फर्स्ट AC जैसे कोच से शराब बरामद होने के बाद रेलवे सुरक्षा व्यवस्था और शराब तस्करी के तरीकों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे बिहार में किसे पहुंचाया जाना था।

फिलहाल पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!