राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन: 8 आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, ₹80 लाख के बाद अब बेनामी संपत्ति की जांच

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन: 8 आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, ₹80 लाख के बाद अब बेनामी संपत्ति की जांच

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि की कथित चोरी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। रविवार सुबह पुलिस की कई टीमों ने मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों के घरों पर एक साथ छापेमारी की।
जांच एजेंसियां पहले ही आरोपियों के पास से ₹80 लाख से अधिक नकदी और विदेशी मुद्रा बरामद कर चुकी हैं। अब पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस छिपाई गई रकम और संभावित बेनामी संपत्तियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस ने रामधाम स्थित स्वर्गद्वार मोहल्ले में रहने वाले रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, कौशलपुरी निवासी अनुकल्प मिश्र और रुदौली निवासी लवकुश मिश्रा सहित सभी आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। कई स्थानों पर पुलिस को घर खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घरों की गहन तलाशी लेने के साथ-साथ आरोपियों के परिजनों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े हर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि अदालत में मजबूत चार्जशीट पेश की जा सके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!