मैथन डैम में डूबने से दसवीं के छात्र की मौत, स्कूल जाने के बहाने दोस्तों संग पहुंचा था डैम

मैथन डैम में डूबने से दसवीं के छात्र की मौत, स्कूल जाने के बहाने दोस्तों संग पहुंचा था डैम

मैथन/आसनसोल: एक दर्दनाक घटना में डीएवी पब्लिक स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र की मैथन डैम में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान आसनसोल के धधका लाल बंगला निवासी रमेश कुमार के 15 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, प्रिंस बुधवार सुबह घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकला था। उसके साथ सात अन्य दोस्त भी थे। लेकिन स्कूल जाने के बजाय सभी छात्र ऑटो से मैथन डैम पहुंच गए। वहां नहाने के दौरान प्रिंस गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
घटना के बाद उसके दोस्त घबरा गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने तत्काल परिजनों को सूचना नहीं दी और प्रिंस का स्कूल बैग डैम के पास झाड़ियों में फेंक दिया। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद मामले की जानकारी सामने आई।
सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और बचाव दल ने खोज अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद बुधवार देर रात प्रिंस का शव पानी से बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और क्षेत्र में शोक की लहर है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा घटना के संबंध में प्रिंस के साथ मौजूद अन्य छात्रों से पूछताछ की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!