DC आदित्य रंजन और SSP प्रभात कुमार ने साधा सटीक निशाना, धनबाद पुलिस का ‘मिशन मार्क्समैन’ शुरू

DC आदित्य रंजन और SSP प्रभात कुमार ने साधा सटीक निशाना, धनबाद पुलिस का ‘मिशन मार्क्समैन’ शुरू

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

2,586 पुलिसकर्मियों की फायरिंग दक्षता होगी परखी, 30 जून तक चलेगा विशेष प्रशिक्षण अभियान

धनबाद: झारखंड सशस्त्र पुलिस-3 के भूंईफोड़ फायरिंग रेंज में शनिवार को धनबाद पुलिस के वार्षिक फायरिंग दक्षता अभियान की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने स्वयं फायरिंग कर किया।

दोनों अधिकारियों ने लेटकर, बैठकर, घुटनों के बल और खड़े होकर विभिन्न पोजीशन में निशानेबाजी का अभ्यास किया तथा सटीक लक्ष्य भेदन कर जवानों का उत्साहवर्धन किया।

18 जून से 30 जून तक चलने वाले इस विशेष अभियान में जिले के 2,586 पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की फायरिंग दक्षता, हथियार संचालन क्षमता और लक्ष्य भेदन कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य पुलिस बल को हर परिस्थिति में अधिक सक्षम और तैयार बनाना है।
इस दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन ने फायरिंग रेंज का निरीक्षण कर उसके सुदृढ़ीकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ट्रेंच कटिंग और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया ताकि प्रशिक्षण गतिविधियां और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित हो सकें।
वहीं एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि नियमित फायरिंग अभ्यास और प्रशिक्षण से पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ती है तथा किसी भी आपात स्थिति या कानून-व्यवस्था की चुनौती का सामना करने के लिए जवान हमेशा तैयार रहते हैं।
अभियान के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। साथ ही प्रदर्शन के आधार पर जरूरत पड़ने पर पुलिसकर्मियों को अतिरिक्त प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाएगा।

About Author

error: Content is protected !!