NH-32 पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्री घायल; भीड़ में गायब हुआ पर्स, पुलिस ने मोबाइल बरामद कराया

NH-32 पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्री घायल; भीड़ में गायब हुआ पर्स, पुलिस ने मोबाइल बरामद कराया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिनीडीह में सड़क हादसे के बाद अफरा-तफरी, युवती का पर्स लेकर फरार हुआ युवक; पुलिस की तत्परता से मिला मोबाइल

मधुबन (धनबाद): मधुबन थाना क्षेत्र के सिनीडीह स्थित महुदा-राजगंज NH-32 पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने घायल युवती का पर्स लेकर फरार हो गया। पर्स में मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और इलाज से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। हालांकि मधुबन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मोबाइल बरामद कर पीड़िता को वापस सौंप दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तारगा पंचायत के नवागढ़ केवटकुली निवासी कृष्णा वर्मा अपनी पुत्री श्वेता वर्मा के साथ बाइक (JH 10 BR 8886) से बिलबेड़ा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा जा रहे थे। इसी दौरान सिनीडीह स्थित न्यू रजनी मेडिकल के समीप पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही पिता-पुत्री सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसी अफरा-तफरी के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने श्वेता वर्मा का पर्स लेकर फरार हो गया।
सूचना मिलने पर मधुबन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भेजने के साथ उनका बयान दर्ज किया। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश शुरू की। बाद में एक टोटो चालक पर्स लेकर घटनास्थल पर पहुंचा और उसे श्वेता वर्मा को सौंप दिया।
पुलिस की तत्परता से पीड़ित परिवार को राहत मिली है। वहीं, पुलिस सड़क हादसे और पर्स ले जाने की घटना दोनों की जांच कर रही है।

About Author

error: Content is protected !!