बोकारो में शराब दुकान चोरी का खुलासा, 6 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.5 लाख की विदेशी शराब बरामद

बोकारो में शराब दुकान चोरी का खुलासा, 6 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.5 लाख की विदेशी शराब बरामद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो के सेक्टर-12 मोड़ स्थित कंपोजिट शराब दुकान में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। कार्रवाई के दौरान 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चोरी की गई करीब 750 बोतल विदेशी शराब, 137 कैन बीयर और ताला काटने वाला कटर बरामद किया है। बरामद सामान की कीमत लगभग 3.5 लाख रुपये आंकी गई है।

About Author

error: Content is protected !!