महुदा इंटर कॉलेज फिर विवादों में, कॉलेज सचिव पर पत्रकारों से अभद्रता का आरोप

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महुदा इंटर कॉलेज एक बार फिर विवादों में आ गया है। कॉलेज सचिव दीपनारायण शर्मा पर स्थानीय पत्रकारों से अभद्र भाषा में बातचीत करने का आरोप लगा है। कथित ऑडियो वायरल होने के बाद पत्रकारों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मामले को लेकर पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद एसएसपी, उपायुक्त एवं एसडीओ से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है।

रविवार को महुदा थाना में दोनों पक्षों को बुलाया गया था, लेकिन पत्रकारों के पहुंचने के बावजूद कॉलेज सचिव उपस्थित नहीं हुए। इससे पत्रकारों में नाराजगी और बढ़ गई।

वहीं महुदा इंटर कॉलेज निगरानी समिति ने भी कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समिति ने वित्तीय अनियमितता, नियम विरुद्ध नियुक्ति और कर्मचारियों की अवैध बर्खास्तगी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। समिति ने 18 मई से पुनः अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की घोषणा की है।

जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने भी मामले पर नाराजगी जताते हुए कॉलेज को भ्रष्टाचार और राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त रखने की मांग की है।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करता है।

बाघमारा से सुलतान खान की रिपोर्ट

About Author

error: Content is protected !!