चुनाव के 48 घंटे बाद बंगाल में खून-खराबा, सुवेंदु अधिकारी के PA की बीच सड़क गोली मारकर हत्या

चुनाव के 48 घंटे बाद बंगाल में खून-खराबा, सुवेंदु अधिकारी के PA की बीच सड़क गोली मारकर हत्या

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कोलकाता के मध्यग्राम में दिनदहाड़े फायरिंग, 4 राउंड गोलियां चलीं; राजनीतिक रंजिश की आशंका

पश्चिम बंगाल में चुनाव खत्म होने के महज 48 घंटे बाद ही हिंसा की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कोलकाता के मध्यग्राम इलाके में बुधवार शाम भाजपा नेता Suvendu Adhikari के पर्सनल असिस्टेंट की बदमाशों ने बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे और मौका मिलते ही उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि करीब चार राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पूरे इलाके को घेरकर जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस इस घटना को राजनीतिक रंजिश के एंगल से भी देख रही है। हालांकि, अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं पर जांच जारी है।
इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

चुनाव के तुरंत बाद हुई इस हत्या ने एक बार फिर बंगाल की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर पुलिस की जांच पर टिकी है कि आखिर इस सनसनीखेज वारदात के पीछे कौन है और कब तक आरोपी गिरफ्त में आते हैं।

About Author

error: Content is protected !!