झुमरी तिलैया के छात्र सुधाकर कुमार यादव ने इंटर साइंस में लहराया परचम, प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झुमरी तिलैया: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट (विज्ञान) परीक्षा 2026 के परिणाम में स्थानीय छात्र सुधाकर कुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम श्रेणी हासिल की है। उन्होंने कुल 461 अंक प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

सुधाकर, जो कि RLSY कॉलेज, झुमरी तिलैया के छात्र हैं, ने सभी विषयों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। गणित में 96, रसायन विज्ञान में 97 और भौतिकी में 95 अंक प्राप्त कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अंग्रेजी में 89 तथा कंप्यूटर साइंस में 84 अंक हासिल कर उनका कुल प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा।

सुधाकर के पिता गंगाधर यादव और माता प्रमिला देवी ने बेटे की इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उसकी मेहनत और लगन का परिणाम है। परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

सुधाकर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य आगे चलकर एक उच्च पदाधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करना है।

स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने सुधाकर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

About Author

error: Content is protected !!