झरिया विधायक रागिनी सिंह ने उपायुक्त से की मुलाकात, निजी स्कूलों की मनमानी और जनसमस्याओं पर उठाई आवाज
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
झरिया की विधायक रागिनी सिंह ने बुधवार को धनबाद के उपायुक्त अदितय रंजन से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान विधायक ने सबसे प्रमुख मुद्दा निजी विद्यालयों द्वारा री-एडमिशन (Re-Admission) के नाम पर की जा रही मनमानी और अभिभावकों के शोषण का उठाया। उन्होंने कहा कि हर साल अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाला जा रहा है, जिस पर प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरूरत है।
इसके अलावा, विधायक ने क्षेत्र में व्याप्त पानी और बिजली की समस्या को भी गंभीर बताते हुए कहा कि आम जनता को रोजमर्रा की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
वहीं, डेनोबिली मोड़ के पास लगने वाले ट्रैफिक जाम को लेकर भी विधायक ने चिंता जताई और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए ठोस कदम उठाने का अनुरोध किया।
मुलाकात के दौरान उपायुक्त अदितय रंजन ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।